बस.. इतना ही तो करते हो आप!!!

बस... इतना ही तो करते हो आप!!

दिमाग में दुनिया भर की टेंशन
और दिल में बच्चों की फिक्र
बस... इतना ही तो करते हो आप!!

खुद सादगी के साथ रहकर
लोगों की हर जरूरतें पूरी करते हो
बस... इतना ही तो करते हो आप!!!

जब भी किसी को दुखी देखा
उसकी झोली में खुशियां डाल देते हो
बस... इतना ही तो करते हो आप!!!

सिर पर आई हर जिम्मेदारियों को
हरवक्त बखूबी निभाते हो
बस... इतना ही तो करते हो आप!!!

ढेरों परेशानियों के बावजूद
परिवार को साथ लेकर चलते हो
बस... इतना ही तो करते हो आप!!!

संकुचित सोच के दायरे में न बंधकर
हमेशा प्रोग्रेशिव सोच रखते हो
बस... इतना ही तो करते हो आप!!!

अपनें और पराये के झगड़े में न पड़कर
सबके हित की बात सोचते हो
बस .….इतना ही तो करते हो आप!!

कदम कदम पर लोगों द्वारा छले जानें पर
दिल ही दिल में रो लेते हो
बस ... इतना ही तो करते हो आप!!!

(मधु)

आपको समझनें के लिए आपके जैसा innocent मन और सोच चाहिए, पापा

Proud of u❤️❤️

Comments

  1. क्या कहें कोई शब्द नही मिल रहा। हर पिता को सैल्यूट।

    ReplyDelete

Post a Comment